Manmohan Singh Death LIVE: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की कांग्रेस की ओर से पुष्टि की गई है। उनके निधन पर कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने दुख जताया है।
Manmohan Singh passed away LIVE: पीएम मोदी ने जताया शोक
Manmohan Singh passed away LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बन गए। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी व्यावहारिक थे। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।"
Manmohan Singh passed away LIVE: घर पर बेहोश हो गए थे मनमोहन सिंह, एम्स ने क्या बताया
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी देते हुए एम्स अस्पताल ने बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि उन्हें 26 दिसंबर की शाम को ही उस वक्त लाया गया, जब वह घर में बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें घर पर ही प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर एम्स की इमरजेंसी में लाया गया। उन्हें सभी प्रयासों के बाद भी बचाया नहीं जा सका और रात को 9:51 पर उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से आयु जनित बीमारियों से जूझ रहे थे।
0 Comments