Ticker

6/recent/ticker-posts

Diwali 2024 Date: दिवाली कब है ? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? जानिए दीवाली की सही तारीख क्या है?

Diwali kab hai 2024: इस साल दीपावली के दिन-तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है. कोई 31 अक्टूबर तो 1 नवंबर को दिवाली का पर्व बता रहा है. आइए आपको दीपावली की सही तारीख बताते हैं। 
Diwali 2024 Date: हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. यह हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है.... दिवाली मुख्य रूप से भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है. इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर आयोध्या वापस लौटे थे. इसी खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरी नगरी को दीपों से सजाया था. तभी इस त्योहार को मनाने की परंपरा चली आ रही है. 

काशी के विद्वानों ने निकाला समस्या का हल

दीपावली के त्योहार को लेकर चले आ रहे मतभेद पर काशी के पंचांग और ज्योतिष के विद्वान एक मंच पर आए और व्याप्त भ्रम और असमंजस को खत्म करते हुए घोषणा की कि पूरे देश में दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

विश्व पंचांग के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शास्त्रों में दीपावली निर्णय के लिए मुख्यकाल प्रदोष में अमावस्या का होना जरूरी माना गया है। इस वर्ष प्रदोष (2 घंटे 24 मिनट) और निशीथ (अर्धरात्रि) में अमावस्या 31 अक्टूबर को पड़ रही है, इसलिए 31 को ही दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत है। 
    देश के किसी भी भाग में 1 नवंबर को पूर्ण प्रदोष काल में अमावस्या की प्राप्ति नहीं है, अतः 1 नवम्बर को किसी भी मत से दीपावली मनाना शास्त्रोचित नहीं है। 
   वक्ताओं ने यह भी बताया कि 2024 में पारम्परिक गणित द्वारा निर्मित पंचांगों में कोई भेद नहीं है, क्योंकि उन सभी के अनुसार अमावस्या का आरंभ 31 अक्टूबर को सूर्यास्त के पहले होकर 1 नवंबर को सूर्यास्त के पूर्व ही समाप्त भी हो रही है। इससे देश के सभी भागों में पारंपरिक सिद्धांतों से निर्मित पंचांगों के अनुसार 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाया जाना निर्विवाद रूप में एक मत से सिद्ध है।

Post a Comment

0 Comments